फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ईड़ाबधाणी सहित कई गांवों में गुल हो रही बिजली

Thu, 29 May 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव है नगर में और बिजली आपूर्ति ग्रामीण फीडर से हो रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के ईड़ाबधाणी सहित आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ग्रामीण फीडर से होने के कारण आए बिजली गुल हो रही है। लोगों ने कई बार यहां की बिजली नगर के फीडर से जोड़ने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
नगर पालिका के वार्ड संख्या दो ईड़ाबधाणी, रिठोली, पलेठी, मज्याड़ा सहित कुंडेला, हिलोरी आदि गांव नगर पालिका कर्णप्रयाग में हैं। ग्रामीण जयकृत सिंह गुसाईं का कहना है कि नगर पालिका में होने के बावजूद बिजली की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र की है। गांवों को नौटी फीडर से जोड़ा गया है और लगातार इसमें फॉल्ट आने से अक्सर बिजली गुल रहती है। जबकि बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि नगर के नजदीक होने के बाद भी बिजली सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र की है। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीष कुमार का कहना है कि ईड़ाबधाणी सहित आसपास के गांवों को पहले सिमली फीडर से जोड़ा गया था लेकिन समस्या आने पर अब नौटी फीडर से जोड़ा गया है। बरसात में ही दिक्कत आती है जबकि अन्य समय बिजली की आपूर्ति बेहतर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त है रेलिंग, भू-धंसाव का नहीं हुआ उपचार
- ईड़ाबधाणी गांव में सड़क से लेकर गांव तक करीब आधा किमी पैदल मार्ग है लेकिन इस पैदल मार्ग की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। वहीं गांव में लगातार भू-धंसाव की समस्या भी बनी है। सीपी डिमरी ने कहा कि रास्ते की मरम्मत एक दशक से नहीं हुई जबकि भू-धंसाव का भी कोई इंतजाम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें