फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

Thu, 21 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
हेलमेट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिना हेलमेट के तेल लेना अब दुपहिया वाहनों के लिए दिक्कत भरा हो सकता है।  पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को तेल न देने के आदेश दिए है। आदेश के अनुपालन की जांच के लिए पुलिस कप्तान प्रीति प्रियदर्शिनी स्वयं गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर अपनी पहचान छुपाकर पहुंची।  
विज्ञापन


बिना हेलमेट तेल न दिये जाने के आदेशों के बाद पंपों पर आदेशों के अनुपालन की जांच के लिए जब सादे कपड़ों में पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने गोपेश्वर स्थित पैट्रोल पंप पर तेल लेने की कोशिश की तो पंप संचालक द्वारा उन्हें पुलिस कप्तान का आदेश दिखाते हुए तेल देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अपनी पहचान बताते हुए संचालकों को आदेश का अनुपालन करने के लिए धन्यवाद देते खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें