निजमुला घाटी के पाणा गांव में पैर फिसलकर खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
बिरही-निजमुला सड़क के बीते एक सप्ताह से अवरुद्ध पड़े होने से ग्रामीण और राजस्व विभाग की टीम शव को बिरही से बदरीनाथ हाईवे तक करीब साठ किमी पैदल लाकर बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। तब जाकर शव का पोस्टमार्टम हो पाया। पाणा (भनाली) गांव निवासी मनवर लाल की पत्नी गोविंदी (22) 18 जुलाई को अपने पति के साथ मायके ईराणी से ससुराल लौट रही थी।
इसी दौरान गांव के पाणा गांव के समीप गेठा पातल तोक में अचानक पैर फिसलने से गोविंदी करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।