फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कूड़ा निस्तारण केंद्र का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया तो जाएंगे कोर्ट

Wed, 30 Aug 2023 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डंपिंग जोन को लेकर समिति और नगर पालिका की बैठक में नहीं निकला समस्या का हल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग के पास बन रहे कूड़ा डंपिंग जोन को लेकर बुधवार को कपीरी संघर्ष समिति और नगरपालिका परिषद की संयुक्त बैठक हुई लेकिन बैठक में भी समस्या को कोई समाधान नहीं निकल पाया। गुस्साए लोगों ने कहा कि जल्द कूड़ा निस्तारण केंद्र का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया तो कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

कपीरी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर मवाणी गदेरे पर कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। समिति के महामंत्री महिपाल नेगी ने कहा कि जब नगरपालिका से एनजीटी की स्वीकृति, प्रदूषण बोर्ड की स्वीकृति, ग्राम सभा व वन पंचायत की अनापत्ति व भूगर्भ वैज्ञानिक की रिपोर्ट मांगी तो पालिका के अधिकारी पत्रावलियां नहीं दिखा पाए। बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगर एक हफ्ते में नगरपालिका ने कूड़ा निस्तारण का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया तो समिति को न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत, ईओ गुरदीप आर्य, जेई अंकित नेगी व हरीश मैठाणी, नरेंद्र भंडारी, राजेंद्र नेगी, देवेंद्र कंडवाल, बृजेश बिष्ट, राखी देवी, संजू देवी, शैलेंद्र डिमरी, गणेश, पुष्कर रावत, लक्ष्मण रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें