फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फुटबाल में रावलनगर की टीम बनी विजेता

Wed, 30 Aug 2023 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रावलनगर की टीम ने जीता। जबकि गौचर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। रावलनगर फुटबॉल क्लब की टीम ने हरिसिंह फुटबॉल क्लब गौचर की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराया। क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष पवन सिंह, डीपीसी सदस्य अनिल नेगी आदि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और खेल किट देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर राकेश लिंगवाल, जयवीर रावत, विक्रम सिंह, मुकेश नेगी, कमलकांत कांडपाल, चैतन्य बिष्ट, दिनेश प्रसाद, संदीप नेगी, कैलाश शैली, योगेंद्र बर्तवाल, विनोद नेगी, शैलेश शैली, भरत नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें