थराली। कलि छात्रवृति के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त की गई है। छात्रवृत्ति प्रदान करने वाले थराली के पूर्व प्रधानाचार्य सुनांउ मल्ला निवासी नंदराम थपलियाल ने कहा कि विकासखंड थराली के सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य इस छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 11 में अध्ययनरत दो छात्र एवं दो छात्राओं से आवेदन मांगकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें। कलि छात्रवृत्ति हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विकासंखड थराली के गरीब दो छात्र व दो छात्राओं को दो वर्ष के लिए दी जाती है। जिन मेधावी छात्रों को ये छात्रवृत्ति दी जाती है उनके परिवार की मासिक आय पचास हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। कलि छात्रवृति पिछले पांच सालों से थपलिस्लर परिवार गरीब मेधावी छात्रों को प्रदान कर रहा है। संवाद