फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव तस्करों का बढ़ा खतरा, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के चलते वन्य जीवों पर वन्य जीव तस्करों का खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए फूलों की घाटी रेंज की ओर से भ्यूंडार वैली में वन कर्मियों की गश्त तेज कर दी गई है। कर्मी यहां रात में भी गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

चमोली जिले के भ्यूंडार घाटी में कई वन्य जीव पाए जाते हैं। बर्फबारी के चलते यह वन्य जीव निचले इलाकों की ओर रुख कर देते हैं। इसी दौरान वन्य जीव तस्कर भी सक्रिय हो जाते हैं। इस साल बर्फ ज्यादा पड़ी है, जिससे वन्य जीव भी बड़ी तादात में निचले इलाकों में आ गए हैं। अब धीरे-धीरे बर्फ पिघलने लग गई है और तस्करों का खतरा बढ़ गया है। इन वन्य जीवों को तस्करों से बचाने के लिए वन विभाग ने अपने छह कर्मियों की तैनाती घाटी में की है। यह कर्मी रात में भी गश्त कर रहे हैं। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि बर्फबारी के बाद से ही वन्य जीव सक्रिय हो जाते हैं। इनपर नजर रखने के लिए वन कर्मी दिन-रात गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें