फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर पत्नी से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Mar 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
किमाणा गांव की एक महिला ने बेटी के जन्म बाद से ही पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में शिकायत की। इस पर राजस्व पुलिस ने महिला उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


किमाणा गांव की रजनी देवी ने दस मार्च को राजस्व पुलिस टंगणी में दी लिखित शिकायत में बताया कि दस साल पहले किमाणा गांव के नरेंद्र सिंह के साथ उसका विवाह हुआ था। नरेंद्र गांव में खच्चर चलाता है। उसकी तीन बेटियां हैं।

बड़ी बेटी पांच साल, दूसरी तीन साल जबकि छोटी बेटी एक साल की है। रजनी ने बताया कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही दो साल से नरेंद्र उससे मारपीट कर रहा है। जब तीसरी भी बेटी हुई तो वह शराब पीकर ज्यादा मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर रजनी देवी ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस टंगणी में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन


उप राजस्व निरीक्षक टंगणी एसपी सती का कहना है कि रजनी देवी की शिकायत पर महिला उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें