फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुरमुला कीट ने फसलें की बरबाद

Fri, 30 Oct 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आलू, चौलाई और कुटकी को पहुंचाया नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बॉक के बलाण गांव में कुरमुला कीट के प्रकोप से नकदी फसलें बरबाद हो गई हैं। कीड़े ने आलू, चौलाई और कुटकी की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने कृषि विभाग से इसकी जांच कर फसलों को बचाने की मांग की।
विकासखंड के बलाण, घेस, हिमनी, पिनाऊं गांव में बड़ी मात्रा में कुटकी सहित नकदी फसल आलू, चौलाई का उत्पादन होता है। गांव के पूर्व उप प्रधान वीरेंद्र कनियाल ने बताया कि बलाण गांव में आलू, कुटकी, चौलाई की फसल को कुरमुला कीट ने भारी नुकसान पहुंचाया है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसकी जांच व उपचार की मांग की। वहीं कृषि विभाग के एडीओ प्राची बिष्ट ने बताया कि कुरमुला को मारने के लिए उनके स्टोर में पर्याप्त मात्रा में दवा है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को कई बार कीटनाशक ले जाने को कहा गया है। उन्होंने कृषकों से 50 प्रतिशत छूट पर दवा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलासू में कृषि महोत्सव बैठक, किसानों को मिली अहम जानकारी
जिलासू। कृषि महोत्सव के संबंध में आयोजित बैठक में किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने किसानों को उन्नत बीज, खाद के इस्तेमाल और कृषि यंत्रों की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्हें खेती में आधुनिक तरीकों को अपनाने की सलाह दी गई। बंदरों और अन्य जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के उपाय भी समझाए गए। पशुधन विकास अधिकारी अनीता बिष्ट, कृषि सहायक ताजबर सिंह नेगी और एडीओ कुलदीप सजवाण ने किसानों को जानकारी दी। किसानों को खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान सोहन लाल और ग्राम प्रधान अनूप चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें