फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 48 हजार की नकदी दिल्ली के श्रद्धालु को लौटाई

Sun, 16 Nov 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। एक दुकानदार को सड़क पर 48 हजार रुपये मिले जिसे उसने दिल्ली के श्रद्धालु को लौटा दिए।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी रवि गुप्ता परिवार के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए थे। पार्किंग के पास उनकी जेब से 500 रुपयों के नोटों की गड्डी गिर गई लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चल पाया। पास में ही चाय की दुकान चलाने वाले अखिलेश को नोटों की गड्डी मिल गई। उन्होंने तुरंत बदरीनाथ कोतवाली पहुंचकर आरक्षी चंदन सिंह नगरकोटी को इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि दुकानदार ने 48 हजार रुपये की रकम कोतवाली में दे दी। सोशल मीडिया व अन्य नेटवर्क के माध्यम से पैसों के मालिक रवि गुप्ता को खोजा गया और उन्हें वह धनराशि लौटा दी गई। रवि गुप्ता ने इसके लिए अखिलेश और पुलिस का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें