पोखरी। कई दिनों से हो रही बारिश ने काश्तकारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है लेकिन बारिश के कारण गेहूं व जौ की फसल पर असर पड़ रहा है। काश्तकार हर्षवर्धन राणा, गजेंद्र नेगी, भगत भंडारी, कुंवर सिंह भंडारी, मुकेश नेगी, सूरत बर्त्वाल आदि का कहना है कि पहले सूखे से गेहूं पर विपरीत असर पड़ा अब जो कुछ उत्पादन हुआ भी था वह बेमौसमी बारिश से बरबाद हो रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से काश्तकारों को मुआवजा दिलाने की मांग की। संवाद