फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कॉजवे व स्कपर के अधूरे निर्माण से सड़क बदहाल

Mon, 04 May 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। विकासखंड पोखरी को जिला मुख्यालय गोपेश्वर से जोड़ने वाली सड़क दो जगह पर बदहाल बनी है। कई महीनों से यहां पर कॉजवे और स्कपर का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक आधा काम ही हो पाया है। ऐसे में सड़क दो जगह पर बदहाल बनी हुई है।
विज्ञापन

पोखरी क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों की जिला मुख्यालय आने जाने वाली पोखरी-हापला-गोपेश्वर सड़क के बगथल व नारी गदेरे में कॉजवे और स्कपर का निर्माण किया जा रहा है। करीब छह माह से ठेकेदार की ओर से इस काम को पूरा नहीं किया जा सकता है। अधूरे कार्य के कारण इन जगहों पर सड़क संकरी हो गई है साथ ही बारिश होने से सड़क पर कीचड़ भर रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, बीडीसी सदस्य चंद्रकला देवी, कांडई चंद्रशिला के प्रधान भगत सिंह, तोणजी की प्रधान राजेश्वरी देवी, नवीन राणा, गजेंद्र आदि ने जल्द से जल्द सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की। वहीं लोनिवि के ईई राजकुमार ने बताया कि ठेकेदार को निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि काम पूरा नहीं होता तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें