फोटो
आदिबदरी। जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी के 170 छात्र-छात्राओं ने भगवान आदिबदरी मंदिर और पौराणिक चांदपुरगढ़ी का शैक्षणिक भ्रमण किया। मंदिर के पुजारी तरुण थपलियाल ने छात्रों को तिलक लगाते हुए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य की ओर से स्थापित भगवान आदिबदरी मंदिर में स्थापित 14 मंदिर समूहों के महत्व और इतिहास की जानकारियां दीं। शिक्षक प्रशांत भट्ट ने प्राचीन गढ़ नरेशों की राजधानी चांदपुरगढ़ी के दुर्ग और दक्षिण काली मंदिर की महत्ता की जानकारी दी। इस मौके पर विशाल भट्ट और अंशिका राय आदि मौजूद थे। संवाद