फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क और पानी के लिए शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

Mon, 16 Jun 2025 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोख तल्ला गांव के ग्रामीणों ने बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

कहा- सड़क के लिए 54.60 लाख रुपये आवंटित लेकिन वन हस्तांतरण प्रक्रिया नहीं हुई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मोख तल्ला गांव के ग्रामीण सड़क और पेयजल की समस्या का समाधान न होने पर गांव में ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को लेकर सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि 18 जून से गांव में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को इस संबंध में डीएम को अल्टीमेटम दिया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुलप सिंह भंडारी के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि 29 मई 2020 में मोख तल्ला से चकलाखेत-जूहा स्कूल चांचड़ी होते हुए मल्ला बारों गांंव तक पांच किलोमीटर सड़क निर्माण की शासन से स्वीकृति मिली थी। इसके लिए लोनिवि को प्रथम चरण में 54.60 लाख रुपये भी आवंटित हो गए हैं लेकिन अभी तक वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है जिससे ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए कई किमी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत मोख तल्ला में करीब आठ माह पूर्व पेयजल योजना का निर्माण हुआ। गांव में फिल्टर टैंक भी बनाए गए लेकिन फिल्टर टैंक के बजाय पेयजल लाइन को टैंक के बाहर से ही जोड़ दिया गया। गांव में 150 परिवार निवास करते हैं और अधिकांश घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने पेयजल योजना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई साथ ही अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। इस मौके पर अंकेश भंडारी, चरण सिंह नेगी, गोविंद सिंह भंडारी, दिनेश लाल, देवेंद्र लाल, सुभाष कुमार, मीनाक्षी देवी, हेमा, पूर्व प्रधान स्मृता देवी, पूर्व प्रधान केवल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें