फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीसरे दिन भी नहीं खुली मानमती-उदयपुर सड़क

Sun, 15 Jun 2025 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीसीसी का कहना-अभी सड़क खोलने के लिए नहीं है जेसीबी
विज्ञापन

650 की आबादी को चलना पड़ रहा चार किमी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। तीन दिन से बंद मानमती-उदयपुर सड़क खोलने के लिए एनपीसीसी की ओर से अभी तक जेसीबी नहीं भेजी गई है। ऐसे में सड़क बंद होने से इस क्षेत्र के उदयपुर व नमला गांव का संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए चार किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क को खोलने और बरसात तक यहां पर स्थायी रूप से जेसीबी की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से मानमती-उदयपुर सड़क पर नागाड़ गदेरे से भारी मलबा और पेड़ टूटकर आ गए थे और सड़क बंद हो गई थी। सूचना देने के बाद भी नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन (एनपीसीसी) की ओर से सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी नहीं भेजी गई। जबकि लोनिवि के एई ने ग्रामीणों को शनिवार तक सड़क खोलने का आश्वासन दिया था। उदयपुर के नरेंद्र बागड़ी, गाेपाल सिंह, शेर सिंह व हुकम सिंह ने बताया कि नागाड़ गदेरे से उदयपुर तक चार किमी तक सड़क बंद है। ऐसे में दोनों गांवों की साढ़े 650 की आबादी प्रभावित है। यहां तीन टैक्सी वाहन भी फंसे हैं। एनपीसीसी के एई अभिषेक ने बताया कि विभाग के पास जेसीबी नहीं है। जेसीबी की व्यवस्था होने पर शीघ्र भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें