फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची डांडी-कांठ्यू की गोद मां...

Sat, 24 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
बंड विकास मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते लोक कलाकार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बंड मेले में शुक्रवार को चौथी सांस्कृतिक संध्या शैलजा सामाजिक संस्था पौडी के कलकारों की नाम रही। शैलजा सामाजिक संस्था की से प्रस्तुत कार्यक्रमों पर दर्शन देर रात्रि तक पंडाल में थिरकते रहे। साथ इस दौरान जागर गायक भागचंद्र सावन ने शानदार जागरों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


लोक गायिका मीना बिष्ट, जगदीश नैथवाल व जौनसारी लोक गायिका शकुंतला रमोला ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुतियां दी। मीना बिष्ट ने बंड भूमियाल की स्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया, जिसके बाद उन्होंने ऊंची डांडी-कांठ्यू की गोद मां लौंकी जांदी कुएड़ी बरसात मां... जैसे मन मोहक गीत गाए।

वहीं जगदीश नैथवाल के छी दारू नी प्यूण मेरा बीर सिंह... और ऐजा मेरी सोबनी बांद बण्ड विकास मेला मां... गीतों पर दर्शक जमकर झूमे।  पांचवे दिन मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा मुन्नी साह ने किया। उन्होंने कहा कि मेले राज्य पौराणिक परंपरा और संस्कृति के द्योतक हैं। मेले के संरक्षण के साथ ही हमें मेलों के माध्यम से अपने क्षेत्रों छिपी प्रतिभाओं उबारने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, हरीश पुरोहित, देवेन्द्र नेगी, रमेश बंडवाल, बिहारी लाल, प्रदीप नेगी, सुनील कोठियाल, सुनैना देवी, बृजलाल बंडवाल, सुन्दरलाल बंडवाल, किशन सिंह पुंडीर, गुलाब सिंह, सुरेन्द्र सिंह नेगी, संतोष नेगी, सुजान सिंह, देवेन्द्र राणा और हरेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें