फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मुख्य बाजार में हो रहा जलभराव

Mon, 20 Jan 2025 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में तिराहे पर हो रहे जलभराव से दिक्कतें हो रही हैं। साथ ही यहां निराश्रित गोवंश के रातभर रहने से बाजार में गदंगी फैली है। व्यापारी सौरभ, मनोज आदि का कहना है कि मुख्य बाजार में पेयजल लाइनों के लीकेज और नालियों की सही निकासी नहीं होने से तिराहे पर जल भराव हो रहा है। इससे सड़कों पर कीचड़ हो रही है जिससे दोपहिया वाहन सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने जलभराव से निजात दिलाने, गोवंश शिफ्ट करने और लीकेज ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन


सूखे पेड़ बने बस्ती के लिए खतरा
कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर में सूखे पेड़ बस्ती के लिए खतरा बने हैं। दीपक नेगी, डाॅ. संजय नौटियाल सहित अन्य का कहना है कि हाईवे के पास बस्ती में दो बड़े पेड़ सूख गए हैं और कभी भी गिर सकते हैं। पेड़ गिरने से हाईवे पर यातायात और बस्ती में मकानों को खतरा बना है। उन्होंने सूख चुके पेड़ों को हटाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें