फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल में टैक्सी स्टैंड से ही होगा वाहनों का संचालन

Mon, 20 Jan 2025 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन, टैक्सी यूनियन व व्यापार संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने टैक्सी यूनियन व व्यापार संघ के साथ बैठक की। इस दौरान सभी वाहनों का संचालन टैक्सी स्टैंड से ही करने पर सहमति बनी और प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही बाजार में दोपहिया वाहन और निजी वाहनों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस चौकी में आयोजित बैठक में देवाल बाजार की यातायात व्यवस्था पर चिंता जताई गई। व्यापार संघ ने सभी तरह के वाहनों का संचालन पार्किंग से ही करने की मांग की। बैठक में टैक्सियों का संचालन टैक्सी स्टैंड से करने, सवारियों को स्टेशन पर उतारने के बाद टैक्सी स्टैंड से सवारियों को बैठाने, बाजार से बाइक और प्राइवेट वाहनों को हटाने, व्यापार संघ की ओर से अपना सामान वाहनों से सुबह 10 बजे से पहले व शाम चार बजे के बाद ही उतारने व बाजार से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में चौकी प्रभारी सतेंद्र बुटोला, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष केडी मिश्रा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष इंद्र सिंह, हरीश पांडे, गौरव जोशी, नरेंद्र सिंह, हेमचंद्र मिश्रा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें