फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कई गांवों में पानी की सप्लाई ठप, पांच हजार की आबादी बेहाल

Fri, 26 Jun 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल में बृहस्पतिवार शाम से नहीं आया पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। देवाल बाजार और आसपास के गांवों में बृहस्पतिवार शाम से पेयजल आपूर्ति ठप है। जल निगम की लापरवाही के कारण करीब पांच हजार लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

देवाल बाजार, आसपास की कॉलोनी, सेलखोला की करीब पांच हजार आबादी के लिए बेराधार पेयजल योजना, हनीगाड़ व गमलीगाड़ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। पहले तीनों पेयजल योजना जल संस्थान के पास थीं लेकिन कुछ माह पहले तीनों पेयजल योजना जल निगम को ट्रांसफर कर दी गईं। तब से देवाल में पेयजल की समस्या बनी है। आए दिन पेयजल आपूर्ति बंद हो जाती है। महाबीर बिष्ट, जानकी देवी, हेम चंद्र आदि उपभोक्ताओं ने जल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार शाम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग हैंडपंप और वाहनों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि जेई और एई को तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें