फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेड़ की टहनी गिरने से हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त

Fri, 26 Jun 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़/जिलासू। बृहस्पतिवार रात को आई आंधी से लक्ष्मी नारायण मंदिर नारायणबगड़ में पीपल के पेड़ की टहनी टूटकर हनुमान मंदिर के ऊपर जा गिरी। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर के पुजारी नारायण दत्त सती ने बताया कि हनुमान मंदिर के ऊपर टहनी गिरने से मंदिर को क्षति पहुंची है। उन्होंने बीकेटीसी से मंदिर की मरम्मत कराने की मांग की। वहीं बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद जिलासू-सरणा मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा सड़क पर आ गया। स्थानीय संतोष ने बताया कि उनके घर के नीचे की भूमि बारिश के कारण धंस रही है जिससे मकान को खतरा बना हुआ है। इस संबंध में छह जून को लोनिवि पोखरी को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की थी लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें