फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगरोली गांव के खेतों में सात साल बाद पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल बाद सूखे खेतों में फिर से पानी पहुंचा तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2013 के अगस्त माह में नंदाकिनी में बाढ़ आने से मंगरोली गांव की सिंचाई नहर करीब 400 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से सिंचाई विभाग बजट न होने की बात कहकर नहर की मरम्मत नहीं कर पा रहा था। शनिवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने मंगरोली गांव में मोटर पंपिंग योजना की सौगात देकर गांव के खेतों में पहुंचा दिया। नंदाकिनी नदी किनारे मोटर लगवाकर सूखे खेतों में पानी पहुंचाया गया। ग्रामीण मंगल सिंह ने बताया कि अब सात साल बाद खेतों में धान की रोपाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें