फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को 14 दिन तक राज्य की सीमा पर करें क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधान संघ की बैठक में प्रधानों ने बाहरी प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों को 14 दिन तक राज्य की सीमा पर ही क्वांरटीन करने की मांग की। प्रधानों ने कहा कि सरकार के होम क्वारंटीन के फैसले से गांव में तनाव हो रहा है। साथ ही प्रवासी क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों से उलझ रहे हैं। सरकार केवल सात दिन ही क्वारंटीन सेंटर में रख रही है। कहा कि 22 मार्च से मई अंतिम सप्ताह तक प्रधानों ने गांव में सैनिटाइजेशन किया लेकिन अभी तक उनके खाते में इसकी धनराशि नहीं आई। मनरेगा के काम भी नहीं हो पा रहे हैं और जो हुए भी हैं उनका भुगतान श्रमिकों को नहीं हुआ है। प्रधानों ने कहा कि यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। बैठक में प्रधान अध्यक्ष जगमोहन सिंह, गंभीर रावत, प्रेमबल्लभ, संतोष सिंह, मुकेश चंद्र और कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें