फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क के लिए की हिल कटिंग से पानी-बिजली लाइन ध्वस्त

Fri, 11 Aug 2023 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


एक मकान को भी खतरा, पहली बरसात में ही ध्वस्त हो गए पुश्ते
गदेरे में डाला जा रहा सड़क कटिंग का मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। पोखरी-कर्णप्रयाग मार्ग पर लंबे समय से चल रहे सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के लिए की जा रही हिल कटिंग से जहां मकान खतरे की जद में आ गया है वहीं पेयजल और बिजली लाइन भी ध्वस्त हो गई है। सड़क कटिंग का मलबा गदेरों में डाला रहा है जबकि कई स्थानों पर ठेकेदार की ओर से पुश्ते बनाए गए हैं जिसमें से अधिकांश पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गए हैं।

पोखरी से कर्णप्रयाग तक करीब 25 किमी सड़क पर चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। सड़क पर डामरीकरण, स्कपर, दीवार, क्रश बैरियर बनाने का काम किया जाना है लेकिन काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। यहां लोनिवि की ओर से कई जगहों पर कॉजवे पर लगाए पत्थर और सरिया सड़क के बीचोंबीच छोड़े गए हैं जिससे छोटे वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। सड़क की हिल कटिंग भी बेतरतीब ढंग से की जा रही है। बिनगड़ गांव के देवेंद्र राणा का कहना है कि सड़क की हिल कटिंग से मकान खतरे की जद में आ गया है। पेयजल व बिजली लाइन भी ध्वस्त हो गई है। रमेश चौधरी, चंद्रमोहन व जगदीश नेगी ने बताया कि सड़क के घटिया निर्माण कार्य से लोग जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। सड़क कटिंग का मलबा गदेरों में डाला जा रहा है, जो निचले क्षेत्रों में आपदा का कारण बन सकता है।
विज्ञापन




कोट
जिन स्थानों पर सड़क कटिंग में लापरवाही हुई है वहां दोबारा कटिंग की जाएगी। ठेकेदार को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम समय पर पूरा करने के लिए कहा गया है। निर्माण कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। - संजय सिन्हा, ईई, लोनिवि, पोखरी, चमोली।
विज्ञापन


मार्ग का पुश्ता टूटने से आवासीय मकान को खतरा
श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के कोठार गांव में मार्ग का क्षतिग्रस्त पुश्ता और मलबा एक मकान के लिए खतरा बना है। सूर्यपाल सिंह ने बताया कि उनके मकान के पीछे करीब दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोठार-गोदी मार्ग का निर्माण किया गया था लेकिन एक साल बाद ही मार्ग का पुश्ता टूटने लगा। अब पुश्ते का मलबा उनके मकान के ऊपर गिर रहा है। पुश्ते के निर्माण के लिए कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। दूसरी ओर पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता बीपी जोशी ने बताया कि पुश्ता निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें