आदिबदरी। जीआईसी कांसुवा में शैक्षिक उन्नयन के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनवर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी की सफलता में शिक्षक, अभिभावक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। तीन कड़ियों में अगर एक भी कड़ी टूट जाती है तो विद्यार्थी अपेक्षित सफलता से वंचित रह जाता है। ग्राम प्रधान भूपेंद्र कुंवर ने कहा बिना अपने दायित्व पूर्ति के व सहकारिता के भाव के विद्यालय अपने ध्येय वाक्य और लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता है। पीटीए के अध्यक्ष महेंद्र रावत ने कहा कि अनुशासन और संस्कार से हमेशा सफलता के रास्ते आसानी से तय होते हैं। वक्ताओं ने गोष्ठी में पठन-पाठन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने पर बल दिया। मौके पर एसएमसी अध्यक्ष प्रताप कुंवर, नरेंद्र बिष्ट, राकेश, संगीता, बबीता कुंवर थे। संवाद