फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में एक किमी दूर से ढो रहे पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट ब्लाक के ल्वाणी गांव में एक वर्ष से निर्माणाधीन पेयजल योजना आज तक पूरी नहीं हो पाई है। जल निगम के अधिकारियों की लेट-लतीफी के कारण ल्वाणी गांव के ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में भी पानी के लिए गांव से एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ल्वाणी गांव में मौजूदा समय में 229 परिवार रहते हैं। वर्ष 2018 में तेलिंग गदेरे से ल्वाणी गांव के लिए पेयजल योजना का निर्माण शुरू हुआ। शासन से जल निगम को योजना के निर्माण के लिए 36 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए, लेकिन आज तक पेयजल लाइन गांव तक नहीं पहुंची है। ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह का कहना है कि चालू वर्ष के जुलाई माह में पेयजल योजना के एक किमी लाइन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन आज तक योजना का कार्य टेंडर से आगे नहीं बढ़ पाया है। इस कारण ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में भी प्राकृतिक जलस्रोत से पेयजल की आपूर्ति करनी पड़ रही है। वहीं जल निगम के ईई वीके जैन का कहना है कि पंचायत चुनाव के कारण पेयजल योजना निर्माण में देरी हुई है। अब योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी वर्ष मार्च माह तक योजना पर पेयजल की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें