फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलंग जोशीमठ डबल लेन मार्ग संघर्ष की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से हेलंग-जोशीमठ मार्ग को डबल लेन बनाने की अनुमति देना उनके आंदोलन की जीत है। 30 वर्ष से इस मार्ग का चौड़ीकरण रुका था जो अब बन जाएगा।
विज्ञापन

जोशीमठ नगर पालिका कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीआरओ को हेलंग-जोशीमठ डबल लेन के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा है। साथ ही औली के विकास के लिए हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि बीआरओ बिना डीपीआर के हेलंग मारवाड़ी बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण कर रहा है, जिसकी वह निंदा करते हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ऋषि प्रसाद सती, कमल रतूड़ी, अतुल सती, विक्रम भुजवान और भगवती कपरवाण सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें