फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन जोड़कर गांव में पहुंचा रहे पानी

Wed, 25 Nov 2015 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली ब्लॉक के मैड़-ठेली गांव में कई दिनों से पेयजल किल्लत बनी है। मौजूदा समय में गांव में 77 परिवार रह रहे हैं, जिससे पेयजल योजना से सभी परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराना मुश्किल बना है।
विज्ञापन


मैड़-ठेली गांव के लिए मजोठी गांव से वर्ष 1973 में 10 किमी लंबी पेयजल लाइन बिछाई गई। तब गांव में 35 परिवार रहते थे।

 मौजूदा समय में गांव में 77 परिवार रह रहे हैं और इस पेयजल योजना से सभी को पानी उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। लाइन के पाइप पुराने होने से यह जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण स्वयं ही पेयजल लाइन की मरम्मत कर गांव तक पानी पहुंचाते हैं।

ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जल निगम और जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं को गांव में पेयजल लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं, लेकिन आज तक प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


इधर, जल निगम के ईई पीसी गौतम का कहना है कि पेयजल लाइन निर्माण के लिए ग्राम प्रधान से बात की जाएगी। गांव के समीप पेयजल स्रोत मिलता है तो पेयजल योजना का खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें