फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलों का निर्माण न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी

Fri, 25 Oct 2024 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटाे
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से की भेंट
कहा-निर्माण न होने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आठ किमी पैदल चल रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। निर्माणाधीन भेंटा-भर्की (16.750 किमी) मार्ग पर पुलों का निर्माण कार्य पिछले आठ माह से ठप पड़ा है जिससे सड़क निर्माण की गति भी धीमी पड़ गई है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंटकर जल्द पुलों का निर्माण शुरू न होने पर 18 नवंबर को हेलंग में बदरीनाथ हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। कहा गया कि पुल निर्माण न होने से सड़क सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में आज भी उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए आठ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल कल्पक्षेत्र विकास आंदोलन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी और ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। ग्रामीणों ने कहा कि ब्रीज एंड रुफ कंपनी की ओर से कल्पगंगा पर दो मोटर पुलों का निर्माण लंबे समय से किया जा रहा है। मगर काम आठ माह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण शुरू नहीं होने पर 18 नवंबर को बदरीनाथ हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। डीएम संदीप तिवारी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में निर्माणदायी संस्था से बात की जाएगी। जल्द पुलों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंजू देवी, देवेंद्र सिंह चौहान, मुकेश, जितेंद्र, दर्शन सिंह, रघुवीर सिंह पंवार, अरविंद सिंंह और सुभाष रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें