फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्ग से बर्फ हटाने को टीम हेमकुंड रवाना

Tue, 26 Apr 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
टीम हेमकुंड रवाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग पर जमी बर्फ हटाने के लिए मंगलवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे से सेना के इंजीनियरिंग कोर के 25 सदस्यों की टीम को गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने हेमकुंड साहिब के बेस कैंप घांघरिया के लिए रवाना किया। इस दौरान गोविंदघाट गुरुद्वारा सेना के जवानों के ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंज उठा।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम 25 सदस्यों की टीम 418 फील्ड कंपनी इंजीनियर के सूबेदार सरदार इकबाल सिंह के नेतृत्व में गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंच गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब मार्ग पर बेहद कम बर्फ जमी है। पांच से छह फीट बर्फ ही रास्ते और हेमकुंड साहिब में जमी है, जिसे जल्द हटा लिया जाएगा। वहीं, सेना की टीम के सूबेदार सरदार इकबाल सिंह ने कहा कि हाथ के औजारों से बर्फ हटाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


घांघरिया और हेमकुंड में बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को मैन पावर की जरूरत पड़ी तो सेना के जवान विभागीय अधिकारियों का सहयोग भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें