फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे संघर्षों से मिला मताधिकार, सभी को करना चाहिए मतदान : डीएम

Sat, 24 Jan 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन



गोपेश्वर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मताधिकार लंबे संघर्षों के बाद प्राप्त हुआ है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि सभी युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर अनिवार्य रूप से मतदान करें। स्वीप के सहायक समन्वयक डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने जिले में संचालित स्वीप कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि नए मतदाता जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर की पहली तिथि को बीएलओ के माध्यम से वर्ष में चार बार मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान धीर सिंह झिंक्वाण, बीएलओ सूरज सिंह असवाल और श्वेता बड़वाल, सुनील पुंडीर व टीम व कवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, प्रधानाचार्य जीआईसी गोपेश्वर कर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित
- मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के तहत स्लोगन में अमन सिंह, चित्रकला में अमन टम्टा, निबंध में सागर कुमार और सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता में दिव्यांशु सिंह प्रथम रहे, उन्हें प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं सम्मानित होने वाले कवियों में बाल कवि कार्तिक तिवारी, डॉ. किरन पुरोहित, डॉ. शशि देवली, रोशनी पोखरियाल, दीपलता झिंक्वाण, ज्योति बिष्ट, विनीता भट्ट, दीपक सती, भानु प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, भगत सिंह, संगीता बहुगुणा, नीलम मलासी, आशा पंवार, सीता बर्त्वाल, सुनीता पुंडीर, शांति गड़िया, नीमा बिष्ट, बिछना पंवार, किरन बिष्ट, चंद्रकला तिवारी, नीलम डिमरी, सविता अग्रवाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें