फोटो
गोपेश्वर कॉलेज में नमामि गंगे पखवाड़ा शुरू
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नमामि गंगे इकाई की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू कर दिया गया है। पहले दिन स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित जायसवाल ने कहा कि गंगा और उसके आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गंगा हमारी संस्कृति का केंद्र बिंदु है जो हमें निरंतर पानी उपलब्ध कराती है। एनएसएस प्रभारी डॉ. डीएस नेगी ने सभी प्राध्यापकों व स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ. विधि ध्यानी ने गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर एनसीसी के डॉ. एलएम तिवारी, रोवर्स रेंजर्स के डॉ. जेएमएस नेगी, यूथ रेडक्राॅस के डॉ. एसएल बटियाटा, डॉ. आरके यादव, डॉ. कृतिका, डॉ. चंदा, डॉ. पंकज सहित एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स, यूथ रेडक्राॅस के स्वयंसेवक आदि मौजूद रहे। संवाद