फोटो
गोपेश्वर/नंदानगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने एनएसएस के विशेष शिविर में योगाभ्यास किया और आत्मरक्षा के गुर सीखे। बाल विकास की परियोजना समन्वयक रजनी पंवार ने स्वयंसेवी छात्राओं को आत्मरक्षा करने और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया। बौद्धिक सत्र में आपदा प्रबंधन विभाग के मास्टर ट्रेनर मुकेश मित्रा ने आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। कहा कि जन सहभागिता से आपदा के प्रकोप को कम किया जा सकता है। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी राखी चौहान ने छात्राओं को जन जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया। इधर, जीआईसी नंदानगर में कार्यक्रम अधिकारी कल्पेश्वर प्रसाद मैंदोली ने स्वयंसेवियों को रेडक्रॉस, नशामुक्ति अभियान और साक्षरता के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दर्शन सिंह बिष्ट, महावीर सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत और पीटीए अध्यक्ष दिलवर सिंह कठैत आदि मौजूद रहे। संवाद