फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मौसम बदलते ही बढ़ा वायरल, जिला अस्पताल में ओपीडी 600 पार

Mon, 05 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तेज बुखार के साथ खांसी-जुकाम और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीज
सुबह से अस्पताल में लग रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल गोपेश्वर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों अस्पताल की ओपीडी 600 के पार पहुंच रही है। बड़ी संख्या में मरीज तेज बुखार, खांसी, जुकाम और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

नंदानगर निवासी कंचन और कुसुम ने बताया कि उन्हें पिछले चार दिनों से तेज बुखार है। दवा लेने के बाद भी बुखार पूरी तरह नहीं उतर रहा है। इसके साथ ही पूरे शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस हो रही है। दोनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। नंदप्रयाग निवासी प्रदीप ने बताया कि तेज बुखार आने के बाद वह उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल में चिकित्सक से जांच कराने के बाद दवा दी गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने लोगों को पर्याप्त आराम करने, गुनगुना पानी पीने, पौष्टिक आहार लेने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तेज बुखार लगातार बना रहने, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक कमजोरी होने पर चिकित्सक से तत्काल परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें