फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के नगर अध्यक्ष बने विपिन पंवार

Sun, 22 Jun 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोर्चा की बदरीनाथ इकाई का किया गया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की रविवार को बदरीनाथ धाम नगर इकाई का गठन किया गया जिसमें विपिन पंवार को नगर अध्यक्ष चुना गया। मोर्चा की बैठक में विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मोर्चा की रविवार को बदरीनाथ में चमोली जिला संयोजक अनूप पुरोहित अंकोला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान बदरीनाथ नगर इकाई का गठन करते हुए पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए। नगर अध्यक्ष विपिन पंवार, उपाध्यक्ष रामनारायण भंडररी, सचिव अतुल शर्मा, कोषाध्यक्ष परमजीत भंडारी व मुकेश नेगी और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक अजीत सिंह चौहान को नियुक्त किया गया। बैठक में जिला संयोजक अनूप पुरोहित ने कहा कि बदरीनाथ व केदारनाथ सिर्फ हमारी आस्था का केंद्र नहीं बल्कि हमारी आत्मा हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े पुजारियों, स्थानीय जनता के अधिकारों की रक्षा हमारा कर्तव्य है लेकिन विडंबना है कि इन धामों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बढ़ गया है। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान, अभिषेक पंवार, संतोष राणा, जीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें