थराली। जीआईसी पोखरी आलकोट में तीन दिवसीय विनसर महादेव सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। विनसर विकास मंच के अध्यक्ष देवेंद्र कंडारी ने बताया कि मेले में 12 से अधिक गांवों के ग्रामीण प्रतिभाग करेंगे। मेले में बेतालेश्वर शिव शक्ति पीठ के महंत रजनीशानंद गिरी महाराजा की ओर से शिला पूजन किया जाएगा। महिला मंगल दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झोड़ा-चांचरी की प्रस्तुति देंगी। विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भूपाल राम टमटा करेंगे। इस मौके पर महासचिव राजेंद्र रावत, पंकज जोशी, केशल सिंह, बलवंत सिंह, विनोद जोशी और देवीदत्त उनियाल मौजूद थे। संवाद