फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लकी ड्रॉ में विनोद कुमार ने जीती स्कूटी

Mon, 09 Nov 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। दिवाली पर आयोजित लकी ड्रॉ ऑफर में विनोद कुमार ने स्कूटी जीती। यह ऑफर इंदर कम्युनिकेशन की ओर से स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया था। द्वितीय पुरस्कार में सूरज रावत को 43 इंच की एलईडी टीवी मिली। तीसरे पुरस्कार के तौर पर सूरज धरियाल ने अलमारी जीती। एक लाख अस्सी हजार रुपये का मोबाइल खरीदने वाले अमित रावत को एक लाख अस्सी हजार रुपये की सबसे बड़ी खरीदारी का खिताब मिला। इंदर कम्युनिकेशन के प्रमुख विपुल रावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय सेवा देना और स्थानीय बाजार पर मजबूत पकड़ बनाए रखना है। दस विजेताओं को कंबल और करीब सात सौ खरीदारों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल सहित कई व्यक्तियों ने स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने की सराहना की। संवाद
विज्ञापन


पूर्व प्रधानाचार्य का हुआ निधन
कर्णप्रयाग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पोखरी के पूर्व प्रधानाचार्य और सांकरी सेवा निवासी गणेश भट्ट (68) का रविवार रात्रि को हार्टअटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सोमवार को अलकनंदा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर हरिकृष्ण भट्ट, अक्षत भट्ट, विधायक अनिल नौटियाल, संजय लखेड़ा, सुभाष रावत आदि ने संवेदना प्रकट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें