फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 48 साल बाद कर्णप्रयाग के मंच पर उतरे विनोद

Fri, 25 Apr 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सदाशिव रामलीला कमेटी के स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन हुई रामलीला में नाकोट गांव के विनोद खंडूड़ी 48 साल बाद मंच पर उतरे और दशरथ के अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। विनोद ने वर्ष 1976 में इस रामलीला में लक्ष्मण का अभिनय किया था। बृहस्पतिवार रात को हुए मंचन में ताड़का वध का मंचन किया गया। इससे पूर्व आयोजन समिति ने समिति के संस्थापक सदस्यों स्व. रामचंद्र पुरोहित, स्व. विनोद पुरोहित, स्व. महेंद्र नैनवाल, स्व. जगदीश पुरोहित, स्व. शेर सिंह राणा, स्व.विशंभर दत्त खंडूड़ी के परिजनों को और रामलीला पात्रों को भी सम्मानित किया गया। रामलीला में शिवांश मलगुडी ने राम, गौतम सगोई ने लक्ष्मण, चंद्रशेखर जुयाल ने ताड़का, प्रफुल्ल ने विश्वामित्र की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें