गोपेश्वर। मुख्य सचिव आनंदवर्द्धन यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार 26 अप्रैल को बदरीनाथ धाम का दौरा करेंगे। साथ ही धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव हेलिकॉप्टर से सुबह करीब साढ़े 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। वह यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के साथ ही मास्टर प्लान के कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। उनके साथ पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे भी साथ रहेंगे। संवाद