फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थरों की दीवार लगाकर रोका पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्गम घाटी में तीन साल से निर्माणाधीन भेंटा-भर्की (16.75 किमी) मार्ग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गुस्साए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा रविवार को फूटा। उन्होंने घाटी में पहुंचे पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारियों का घेराव किया और करीब एक घंटे तक अधिकारियों के वाहनों को रोके रखा। यही नहीं लोगों ने वाहनों के आगे पत्थरों की दीवार लगा दी जिससे अधिकारियों के वाहन आगे नहीं बढ़ पाए। इस पर ईई ने छह माह में अरोसी गांव तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर देने का लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

वर्ष 2019 से भेंटा-भर्की मोटर मार्ग निर्माणाधीन है। इस सड़क से दूरस्थ भर्की, गीरा, बांसा गांव भी यातायात से जुड़ जाएगा। सड़क पर अभी तक अरोसी गांव की ओर से सिर्फ ढाई किलोमीटर ही निर्माण कार्य है जबकि कल्पेश्वर से भर्की और भेंटा गांव के समीप तक करीब पांच किलोमीटर तक हिल कटिंग कार्य हुआ है। पिछले कुछ समय से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। रविवार को इसी सड़क का निरीक्षण करने पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ईई परशुराम चमोली के साथ उर्गम घाटी पहुंचे। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो वे हेलंग-उर्गम सड़क पर पहुंचे और अधिकारियों के वाहन रोकर उनका घेराव कर दिया और वाहन के आगे पत्थरों की दीवार लगा दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन वे नहीं माने। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, ग्राम प्रधान देवग्राम देवेंद्र सिंह और उर्गम की प्रधान मिंकल देवी ने कहा कि सड़क न होने से ग्रामीण करीब छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि सड़क पर धीमी गति से काम हो रहा है। इस पर मुख्य अभियंता के निर्देश पर ईई परशुराम चमोली ने छह माह में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
भेंटा-भर्की मोटर मार्ग पर अधिकांश जगह चट्टानी भाग है। बरसात के कारण सड़क का निर्माण कार्य रुका है। बरसात कम होते ही फिर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - पुरुषोत्तम चमोली, ईई, पीएमजीएसवाई पोखरी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें