फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए अफसरों को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए ली गई भूमि का तीन साल बाद भी मुआवजा न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। ग्रामीणों ने मुआवजे का तुरंत भुगतान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 में दशोली विकास खंड के अंतर्गत कुहेड़-मैठाणा-मथरपाल सड़क का निर्माण किया गया था। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण भी किया गया था। लेकिन मुआवजा के लिए ग्राम पंचायत मेड़ ठेली के ग्रामीण आज भी कलक्ट्रेट और लोनिवि के चक्कर लगा रहे हैं।
मंगलवार को ग्राम प्रधान रोशन के नेतृत्व में ग्रामीण गोपेश्वर पहुंचे और यहां लोनिवि के अधिकारियों का घेराव किया। ग्राम प्रधान रोशन ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद मुआवजा नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है। इधर, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार ने शीघ्र ग्रामीणों को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है। कहा कि शासन से स्वीकृति मिलते ही मुआवजा दे दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, धीरज, विवेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें