फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने दूसरे दिन खोला जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर रडुवा के ग्रामीणों की ओर से गोपेश्वर-हापला-पोखरी मार्ग पर चांदनीखाल में लगाया गया जाम लिखित आश्वासन के बाद दूसरे दिन खोल दिया गया। लोनिवि ने तीन सप्ताह में सड़क के विवाद को सुलझाते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाने की बात कही।
विज्ञापन




चांदनीखाल-रडुवा-कांडई-रैसू तक करीब 11 किमी सड़क स्वीकृत है। लोनिवि ने रडुवा तक चार किमी के लिए टेंडर जारी किए हैं लेकिन बीच में जौरासी गांव के ग्रामीण अपने खेत देने से इन्कार कर रहे हैं जिससे सड़क पर काम शुरू नहीं हो पाया है। रडुवा के ग्रामीणों ने सड़क का विवाद सुलझाने और जब तक विवाद नहीं सुलझता तब तक जीआईसी रडुवा तक एक किमी सड़क निर्माण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को गोपेश्वर-हापला-पोखरी मार्ग पर चांदनीखाल में जाम लगा दिया था और यहां से वाहन जाने नहीं दिए थे। शुक्रवार को भी ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठे रहे। अपराह्न तीन बजे लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता केके सिंह, नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, थानाध्यक्ष डीएस कंडारी मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को तीन सप्ताह में विवाद सुलझाते हुए सड़क पर काम शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर जाम खोल दिया। सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बर्त्वाल ने कहा कि यदि तीन सप्ताह में काम शुरू नहीं होता है तो फिर से आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष सज्जन रड़वाल, ग्राम प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, रोशन रड़वाल, इंद्रप्रकाश रड़वाल, दिनेश रड़वाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष विनीता देवी, जय लाल, मदन रड़वाल, राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें