तहसील मुख्यालय के समीप सोमवार रात को पेड़ गिरने से 12 बजे ठप पड़ी बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम पांच बजे बहाल हुई। प्रमोद सिंह, देवेंद्र प्रसाद, किशोर चंद्र और प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि बिजली न होने से स्कूली बच्चों और लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। कारोबारियों को भी नुकसान हुआ। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता हेमंत चमोला ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
भूमि की क्षति का नहीं मिला मुआवजा
आदिबदरी। आदिबदरी-थापली-कंवासेरा मार्ग निर्माण से थापली के ग्रामीणों की भूमि को क्षति पहुंची थी। इसका मुआवजा ग्रामीणों को दो साल बाद भी नहीं मिल पाया है। नरेश बरमोला, रमेश चंद्र, आशा देवी आदि ने बताया कि लोनिवि गौचर की ओर से मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा यदि जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने देंगे।
भूतपूर्व सैनिकों से भवन कर लेने का विरोध
गौचर। रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन ने नगर पालिका गौचर की ओर से भूतपूर्व सैनिकों से भवन कर लेने का विरोध जताया। संगठन के अध्यक्ष रमेश चौधरी और मीडिया प्रभारी बीरपाल सिंह नेगी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से भूतपूर्व सैनिकों को भवन कर से मुक्त रखने का प्राविधान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से भूतपूर्व सैनिकों से भवन कर वसूला जा रहा है।