फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पनाई के ग्रामीणों ने की विस्थापन की मांग

Wed, 26 Nov 2025 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील के पनाई के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग की है। पनाई विकास समिति के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौरव कुमार से मिलकर ग्रामीणों ने कहा कि पनाई गांव के नीचे रेलवे टनल बनाई जा रही है। टनल निर्माण से गांव में कई जगह दरारें आ रही हैं लेकिन गांव को विस्थापन की सूची में नहीं रखा गया है। न ही गांव में नुकसान का मुआवजा दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई करते हुए विस्थापन की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह गुसाईं, प्रदीप कुमार, रमेश सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें