फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क की मरम्मत न होने पर नैणी के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण। विकासखंड के नैणी के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क की मरम्मत नहीं होने पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि चार किमी लंबी सड़क का तीन किमी से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त है। निर्माणदायी विभाग ब्रिडकुल सड़क की मरम्मत नहीं कर रहा है। नैणी ग्राम पंचायत की करीब 500 की आबादी इससे जुड़ती है। अब बीते तीन माह से सड़क बदहाल है। ग्रामीणों ने एसडीएम संतोष कुमार पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई नहीं होने पर 6 अक्तूबर से आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में नैणी के पूर्व प्रधान गजेंद्र रावत, गजेंद्र बिष्ट, हरेंद्र कंडारी, बलवीर बिष्ट, दलीप सिंह, खीम सिंह, ममंद अध्यक्ष हंसी देवी और कमला देवी सहित 40 से अधिक ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें