फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कौंज पोथनी के ग्रामीणों ने की विस्थापन की मांग

Tue, 22 Aug 2023 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के कौंज पोथनी के ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के विस्थापन की मांग की और डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 13 अगस्त की अतिवृष्टि से कौंज पोथनी गांव के अलावा मवाल्ठा, बेलीधार, खंडरा, ग्वालियरनगर, काणा, इंद्रानगर तोक में भारी नुकसान हुआ है। भूमि ध्वस्त हो गई है, जमीनों में दरारें हैं। पूरी ग्राम पंचायत को भारी खतरा बना है। पैदल रास्ते ध्वस्त हैं और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से गांव का निरीक्षण करने और सुरक्षित स्थान पर विस्थापन कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र सिंह, किशन सिंह, पुष्कर सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें