फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधायक और सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2023 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आपदा में देवाल ब्लॉक की उपेक्षा का लगाया आरोप
थराली विधानसभा क्षेत्र को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा और सरकार पर देवाल ब्लॉक की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। कहा कि आपदा से पूरा क्षेत्र प्रभावित है और विधायक क्षेत्र में ही नहीं हैं। प्रभावितों की सुध नहीं ली जा रही है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक होश में आओ... के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने थराली विधानसभा क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित करने और बंद सड़कों को शीघ्र नहीं खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद बस स्टेशन पर हुई जनसभा में पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, पार्टी के अध्यक्ष कमल गड़िया व बीडीसी मेंबर प्रताप राम ने कहा कि थराली विधानसभा क्षेत्र के देवाल व थराली के कई गावों का संपर्क आपस में कटा है। लोहाजंग-वाण, देवाल-खेता मानमती सड़क दस दिनों से बंद है। राशन, सब्जी सहित जरूरी चीजों की किल्लत हो गई है लेकिन आपदा के दस दिन बाद भी क्षेत्र के विधायक गायब है। प्रभावितों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में गोविंद पांगती, कमल गड़िया, डीडी कुनियाल, प्रताप राम, रणजीत सिंह, भूपाल गड़िया, मोहन सिंह, खिलाप सिंह, कुंदन राम, बलबीर दानू और बुद्धिराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें