थराली। तहसील में कई परिवारों को वन भूमि खाली करने का नोटिस दिए गए हैं। बेदखली के नोटिस से नाराज ग्रामीणों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को जौला और ताल के ग्राीमणों ने धरना देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
बेदखली के नोटिस से नाराज ग्रामीण किसान महासभा के बैनर तले तहसील परिसर में अनिश्चतकालीन धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को बारिश के बीच ग्रामीणों को धरना जारी रहा। बृहस्पतिवार को ताल तथा जौला के ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया वह 50 से 75 वर्षों से अधिक समय से यहां पर रह रहे हैं। अब उन्हें बेदखली का नोटिस दिया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को बलवंत सिंह, हुकम सिंह, मदन राम, गोपाल सिंह, कमलेश राम, भवानी दत्त, दयालु राम, गोपाल सिंह, जयमल राम, राकेश राम, हरी राम, मुन्नी देवी, बीना, विजेंद्र, नारायणी राम, शकुंतला, विमला, सुपली, नरेंद्र राम, कैलाश राम, मोहनानंद शामिल थे। संवाद