नारायणबगड़। ब्लॉक के बेडगांव और मानूर गांव को सड़क से न जोड़े जाने से नाराज दोनों गांवों के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनावों में नेताओं के बहिष्कार का निर्णय लिया है। तहसीलदार नारायणबगड़ के माध्यम से डीएम को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा में बेडगांव तथा मानूर गांव को बिजोरगाड-परखाल-पालछूनी सड़क से जोड़ने का शासनादेश जारी हुआ था लेकिन आज तक पालछूनी से आगे इस सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान रीना देवी, ममंद अध्यक्ष गीता देवी, सरपंच समेत दोनों गांवों के ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं। संवाद