गौचर। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। स्मैक की कीमत करीब एक लाख छियासी हजार रुपये है। चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि चेकिंग के दौरान ग्रेफ ऑफिसर मेस के निकट बने प्रतीक्षालय में पुलिस टीम ने 6.2 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी नितेश चंद्र टम्टा उर्फ किस्सू (22) निवासी निकट बंदरखंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कर्णप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद