फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रंग लाया ग्रामीणों का आंदोलन, स्कूल में पहुंचे शिक्षक

Thu, 07 Sep 2023 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी चौनघाट में अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ने दी तैनाती
विज्ञापन

लिपिक की भी हुई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नंदानगर ब्लॉक के सुदूरवर्ती राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से किया गया आंदोलन रंग लाया और स्कूल में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई। जीआईसी में एलटी अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ने तैनाती दी है, जबकि लंबे समय से रिक्त चल रहे लिपिक के पद पर भी तैनाती हो गई है।
विज्ञापन

जीआईसी चौनघाट में मौजूदा समय में करीब 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मगर जीआईसी में प्रधानाचार्य के अलावा प्रवक्ता के हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र और एलटी में सामाजिक विज्ञान, कला व व्यायाम के शिक्षक तथा प्रशासनिक व कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षकों की तैनाती के लिए बीते जुलाई माह में अभिभावकों ने तहसील परिसर में 15 दिनों तक धरना दिया था। तब शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया था। अब स्कूल में दो दिन पूर्व एलटी सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षक की तैनाती हो गई है जबकि लिपिक पद पर भी एक कर्मचारी ने तैनाती दी है। वहीं पीटीए अध्यक्ष मकर सिंह नेगी, रामणी के ग्राम प्रधान सूरज पंवार, एसएमसी अध्यक्ष सोहन सिंह, प्रताप सिंह, भवान सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और मोहन सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र अन्य रिक्त पदों पर भी शिक्षकों की तैनाती जल्द नहीं हुई तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें